- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नहीं आने पर नहीं खोल सके फेक्ट्री
- चिकित्सा विभाग द्वारा अनावश्यक किया जा रहा परेशान, प्रार्थी तनाव में, हो रहा आर्थिक नुकसान।
@followers @top fans District Collector & Magistrate - Udaipur Udaipur Police News 24 Udaipur Government of Rajasthan
#udaipur #RajasthanNews #viralpost #nonfollowers
उदयपुर : 28/10/2026 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उदयपुर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उदयपुर द्वारा बिना सूचना के प्रार्थी सैफुद्दीन की फेक्ट्री पर जांच के लिए 17.10.2026 आए थे, लेकिन उस समय फेक्ट्री बंद थी, जिस पर वहां पर्ची चस्पा की गई की जब भी इस फेक्ट्री को खोला जाए तो चिकित्सा विभाग की उपस्थिति में खोला जाए। इसी नोटिस के क्रम में 23अक्टूबर 2026 को जिला कलेक्टर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विभाग को लिखित सूचना दी गई की हमारी फेक्ट्री को खोला जाएगा, आपके कहे अनुसार आप उपस्थित रहे। लेकिन विभाग से फूड इंस्पेक्टर आए लेकिन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उदयपुर अशोक आदित्य उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में नियमानुसार फेक्ट्री को खोला जाना था, लेकिन सीएमएचओ की अनुपस्थिति में फेक्ट्री को नहीं खोला गया। इसकी सूचना जिला कलक्टर उदयपुर व जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर को भी दी गई।
28.10.2026 को प्रात: 11:00 बजे प्रार्थी द्वारा फैक्ट्री परिसर में प्रवेश करने के उद्देश्य से अधिकारियों को सूचित किया गया और उनके नहीं उपस्थित होने पर फैक्ट्री में नियमानुसार प्रवेश किया जाना था, लेकिन विभाग के भय व अनावश्यक परेशानी को देखते हुए प्रवेश नहीं किया गया। कानून सम्मत होने के बाद भी चिकित्सा विभाग के डर से प्रवेश की कार्रवाई नहीं की गई, ऐसे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अशोक आदित्य व उनकी टीम द्वारा अनावश्यक भय पैदा किया जा रहा है, जिससे प्रार्थी मानसिक तनाव में है, फेक्ट्री नहीं खुलने से प्रतिदिन आर्थिक नुकसान हो रहा है। वहां जो भी प्रवेश की कार्यवाही नियमानुसार की जानी थी, उसमें एक बार फिर विलंब हो गया है, ऐसे में विभाग से अनुरोध है कि शीघ्र ही फेक्ट्री को खोलने में मदद की जाए।
Girwa, Udaipur | Oct 29, 2026