सिमडेगा: भाजपा सिमडेगा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया
भाजपा सिमडेगा कार्यालय में मंगलवार को 12:00 बजे जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उपस्थित रहे ।जहां पर बताया गया कि आगामी 25 सितंबर को पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सभी मंडल और बूथ में मनाई जाएगी, जिसको लेकर तैयारी करें इसके लिए संयोजक और सहसंयोजक को जिम्मेदारी दी गई।