सिमडेगा: सिमडेगा रांची मार्ग पर 20 घंटे बाद खुला जाम, प्रशासन के प्रयास से यातायात सुचारू
सिमडेगा रांची मार्ग फिकपानी के पास सोमवार को लगे जाम को मंगलवार को प्रशासन के द्वारा काफी मशक्कत के बाद सुचारू रूप से खुलवा दिया गया। बताया गया कि जिस वाहन में खराबी आई थी उसके ऊपर लगे विस्फोटक को हाइड्रा क्रेन मंगा कर हटाया गया जिसके बाद यातायात करीब मंगलवार को 3:00 बजे तक सुचारू रूप से शुरू हो गई और अब परेशानी नहीं है।