कंपोजिट विद्यालय पन्दह में धूमधाम से मना बाल दिवस
कंपोजिट विद्यालय पन्दह में बाल दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, व्यक्तित्व और आदर्शों से परिचित कराया।
शिक्षकों ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। उनके जन्मदिवस 14 नवंबर को पूरे देश में बाल दिवस मनाया जाता है। इस दौरान बच्चों को शिक्षा के महत्व के साथ अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में बच्चों के अधिकारों, उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के प्रति भी जागरूक किया गया। शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।