Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
rajneeshpratap230
No video available
15
1
चौगाई अंचल कार्यालय में दलाल के हाथों में सरकारी दस्तावेज -- वीडियो
Buxar, Buxar
| Feb 7, 2023
MORE NEWS
1
अनंत सिंह के स्वागत की बक्सर में जगह-जगह तैयारी #BuxarNews #buxarparlour #buxar #buxarjila #buxarkhabar
Buxar, Buxar | Nov 5, 2026
बक्सर जिले का डेली समाचार बुलेटिन : 5 नवंबर 2026 बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का डेली समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी महत्वपूर्ण खबरें एक साथ, एक जगह देखने और सुनने को मिल जाएंगी। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।
Buxar, Buxar | Nov 5, 2026
माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार बक्सर जिला अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का साफ सफाई, सौंदर्याकरण एवं व्रतियों के सुव्यस्थित सुविधा हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी बक्सर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर द्वारा विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar #jaychhathimaiya
Buxar, Bihar | Nov 5, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 04 नवंबर 2026 सेवा संकल्प सह कायाकल्प एवं नशा मुक्त बिहार अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित, जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में सेवा संकल्प सह कायाकल्प एवं नशा मुक्त बिहार अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सेवा संकल्प सह कायाकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। जिलें के महत्वपूर्ण बैठक में बगैर किसी पूर्व सूचना के प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर, नावानगर एवं केसठ अनुपस्थित पाए गए। जिसके आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। सेवा संकल्प सह कायाकल्प अभियान में धीमी प्रगति हेतु जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर एवं जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों से अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों एवं अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सेवा संकल्प सह कायाकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक परिसरों में स्वच्छता, सुंदरता, बेहतर व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं को सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराएं। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। बैठक में नशा मुक्त बिहार अभियान की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने जिले में नशामुक्ति के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिसका दुष्प्रभाव व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार एवं समाज पर पड़ता है। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक जनभागीदारी एवं सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाए। साथ ही, युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि दोनों अभियानों के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। अभियान की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 4, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 04 नवंबर 2026 आत्मा द्वारा दो दिवसीय किसान मेला का शुभारंभ फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक उत्पादों की लगी प्रदर्शनी बाजार समिति रोड स्थित संयुक्त कृषि भवन के प्रांगण में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बक्सर द्वारा दो दिवसीय किसान मेला-सह-फल, फूल,सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन माननीय अध्यक्षा जिला परिषद श्रीमती सरोज देवी एवं उप विकास आयुक्त-उपाध्यक्ष आत्मा श्रीमती निहारिका छवि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया प्रगतिशील कृषक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि बिहार कृषि प्रधान प्रदेश है। जलवायु परिवर्तन के दौर में आधुनिक कृषि उपकरण एवं आधुनिक तकनीक का समावेश कर खेती करने की जरुरत है ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने खेती में नवाचार को बढ़ावा देने पर बल दिया। वर्तमान समय में नवीनतम तकनीक मिट्टी की नमी, पोषक तत्वों की सटीक जानकारी उपलब्ध कराते हैं, जिससे किसान जरुरत के हिसाब से संसाधनों का उपयोग कर अपना जीवन एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं। माननीय अध्यक्षा, जिला परिषद ने किसान मेला के माध्यम से किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़े समस्याओं को वैज्ञानिकों के बीच साझा कर सलाह लेने की बात कही। जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि किसान मेला सुदूर ग्रामीण स्तर तक के किसानों के बीच सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को साझा करने का सशक्त मंच है। उन्होंने बताया कि किसान मेला में लगाये गये प्रत्येक स्टाॅल किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मेला में किसानों का क्षमता संर्वद्धन भी होता है, जिससे खेतों में तकनीक का प्रयोग कर आर्थिक स्थित को सुदृढ़ कर सकते हैं। वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमराॅंव के विशेषज्ञ एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बक्सर के विशेषज्ञ ने रबी मौसम में उत्पादित फसलों एवं उनके प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। फल-फूल-सब्जी की प्रदर्शनी: किसान मेला में फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सुदूर ग्राम स्तर तक के किसानों ने एक से बढ़कर एक उत्पादों के साथ प्रदर्शनी में भाग लिया। प्रदर्शनी में किसानों द्वारा सोनाचूर चावल, काला नमक चावल, सफेद मूसली, ड्रैगन फ्रुट, मोटे अनाज, शहद, मोम, हल्दी, सुगर फ्री अमरुद, गेंदा फूल, गंधराज निंबू, बटन मशरुम, जैविक उत्पाद, प्याज, केला, लतर आलू, बैगन इत्यादि से सम्बंधित उत्कृष्ट प्रदर्श लाये गये थे। इन प्रदर्श के मुल्यांकन उपरांत मेला के दूसरे दिन प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। प्रेरणास्त्रोत स्टाॅल का प्रदर्शन: कृषि विज्ञान केन्द्र, आत्मा, पौधा संरक्षण, उद्यान, भूमि संरक्षण, मिट्टी जाॅंच प्रयोगशाला, कृषि यांत्रिकरण, नर्सरी मदन वाटिका, कुशवाहा पर्ल फार्म, डुमराॅंव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, हिरावी ट्रेडर्स, खाना मखाना, कुल्हड़ दही सहित अनेक आकर्षक स्टाॅल लगाये गये थे, जो किसानों को नवाचार कार्यो के साथ अत्याधुनिक तकनीक का संदेश दे रहे थे। किसान मेला में प्राचार्य वीर कुॅंवर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमराॅव, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला उद्यान पदाधिकारी बक्सर, उप निदेशक, कृषि अभियंत्रण, उप परियोजना निदेशक, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी डुमराॅंव, जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि सहित सभी सहायक निदेशक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, आत्माकर्मी, विभागीय कर्मी के साथ अनेक प्रगतिशील महिला एवं पुरुष कृषक मौजूद थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police Department of Agriculture, Government of Bihar #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 4, 2026
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar
Buxar, Bihar | Nov 4, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 04 नवंबर 2026 राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ का आयोजन, 350 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर एवं मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 350 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक आदर्शों एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक बक्सर विधानसभा , श्री आनंद मिश्र जी एवं उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम नरेश राय ने अपने संबोधन में कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति एवं भविष्य के निर्माता हैं। लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवाओं की जागरूकता और सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से संवैधानिक मूल्यों एवं नागरिक दायित्वों का पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की ऊर्जा, नवाचार एवं रचनात्मक सोच की अहम भूमिका होगी। मुख्य अतिथि माननीय विधायक, बक्सर विधानसभा श्री आनंद मिश्र जी ने युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपने नागरिक दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान MY Bharat की यूथ लीडर सुश्री विजय लक्ष्मी के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने युवा सहभागिता, सुशासन, नागरिक जिम्मेदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की भूमिका से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। संवाद सत्र के माध्यम से युवाओं को अपने विचार साझा करने एवं महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित 350 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, जागरूक मतदान तथा जिम्मेदार नागरिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक शपथ ली। अंत में संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आर. एन. यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा सभी अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्रधानाध्यापक श्रीमती आकृति एवं श्री गौतम कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह आयोजन युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं एवं प्रक्रियाओं से जोड़ने तथा उन्हें जागरूक, जिम्मेदार एवं सक्रिय नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से विकसित भारत @2047 के संकल्प की प्राप्ति में युवाओं की सक्रिय भूमिका का संदेश दिया गया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary CMO Bihar जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 4, 2026
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary Department of Agriculture, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar
Buxar, Bihar | Nov 4, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 04 नवंबर 2026 आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य द्वारा बक्सर नगर क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का गंगा नदी में नाव के माध्यम से संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न घाटों पर छठ पूजा की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर को सभी छठ घाटों एवं वहां तक पहुंचने वाले रास्तों की समुचित साफ-सफाई, पानी में बैरिकेडिंग, अधिक गहराई वाले स्थानों पर चेतावनी हेतु लाल झंडे लगाने तथा पर्याप्त रोशनी एवं माइकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। घाटों के किनारे ऐसी प्रकाश व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे पानी में भी पर्याप्त रोशनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अतिरिक्त घाटों पर चेंजिंग रूम, अस्थायी शौचालय एवं यूरिनल, आवश्यकतानुसार रास्तों की मरम्मति, ड्रॉप गेट तथा अधिक भीड़ वाले घाटों पर निर्धारित स्थलों पर वाच टावर का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। नगर क्षेत्र के छठ घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित हाई मास्ट लाइटों की जांच कर उन्हें दुरुस्त कराने को भी कहा गया। सुरक्षा एवं निगरानी के दृष्टिकोण से घाटों पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी तथा अस्थायी नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। सिविल सर्जन, बक्सर को छठ घाटों पर चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति एवं बोट क्लिनिक की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर को छठ पूजा के दौरान सुचारु यातायात प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशों का ससमय अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police CMO Bihar Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 4, 2026