रेवदर: रेवदर के नंदगांव में श्री सुरभि हरिहर चातुर्मास आराधना महोत्सव संपन्न, देशभर से हजारों गौभक्त हुए शामिल
Reodar, Sirohi | Aug 27, 2026 रेवदर के नंदगांव में गोऋषि स्वामी दत्तशरणानंदजी महाराज के पावन सानिध्य में श्री सुरभि हरिहर चातुर्मास आराधना महोत्सव का भव्य समापन हुआ। देशभर से हजारों की संख्या में गौभक्त महोत्सव में शामिल होने नंदगांव पहुंचे। महोत्सव में श्रद्धालुओं ने गौसेवा और गौसंरक्षण का संकल्प लिया।गौमाता की रक्षा और सनातन संस्कृति में उनके महत्व को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।