जिला क्षय केन्द्र पर गांधी जयंती के अवसर पर चलाया गया सफाई अभियान
सफाई मित्रों का किया गया सम्मान
टीबी मरीजों को फूड बास्केट का हुआ वितरण
आज दिनांक 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिला क्षय केन्द्र भिण्ड मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय वेटरन संगठन एवं श्रीमती भगवंती बाई शिक्षा प्रसार समिति भिण्ड के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एस यादव के मार्गदर्शन एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा के निर्देशन में किया गया। अभियान में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ ज्योति परिहार की सहभागिता मुख्य रूप से रही।
कार्यक्रम का शुभांरभ गांधी प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर किया गया तदुपरांत भारतीय वेटरन संगठन के सहयोग से जिला क्षय केन्द्र पर फूलदार पौधों का पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जिला क्षय अधिकारी डॉ डी.के. शर्मा ने बताया कि सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न जनहितैषी कार्यक्रमों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिये किये जा रहे विभिन्न प्रयासों से आज श्रीमती भगवंती बाई शिक्षा प्रसार समिति के सहयोग से गांधी जयंती के अवसर पर 51 टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान की जा रही है, जो कि बेहद सराहनीय कार्य है।
भारतीय वेटरन संगठन के संभागीय अध्यक्ष श्री तोमर ने गांधी जयंती के अवसर पर किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की एवं बताया कि टीबी बीमारी का पूर्ण उपचार लेने पर टीबी बीमारी को पूर्णतः समाप्त किया जा सकता है, जिसके लिये विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रत्येक टीबी मरीज की यह जिम्मेदारी है टीबी का पूर्ण इलाज ले एवं अन्य अपने आस-पास के लोगों को टीबी स्क्रीनिंग करवाने के लिये जागरूक करें।
इस अवसर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ ज्योति परिहार ने बताया कि आज कुष्ठ मुक्त भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था, जिसके लिये राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न शिविरों के आयोजन एवं जागरूकता कार्यक्रमों को आयोजन किया जाता है। साथ ही कुष्ठ स्क्रीनिंग का कार्य एवं दवाईयां स्वास्थ्य संस्थाओं पर निःशुल्क उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर डॉ अवधेश सोनी, भारतीय वेटरन संस्था से जिला उपाध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह तोमर एवं अन्य साथी, श्रीमती भगवंतीबाई शिक्षा प्रसार समिति से श्री शिवप्रताप सिंह, श्रीमती सरिता चौहान, श्री अवनीश दैपुरिया, श्री प्रशान्त सिह भदौरिया, श्री विकास चतुर्वेदी, श्रीमती ज्योति वर्मा, श्री अरूण श्रीवास्तव, श्री रामप्रकाश शर्मा, श्री नबल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind