*ग्राम पंचायत बड़ोखरी में अनियमितताओं को लेकर फूटा युवाओं का आक्रोश, वीडियो वायरल कर उठाए सवाल*
लहार। जनपद पंचायत लहार के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बड़ोखरी में विकास कार्यों में धांधली और अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। गांव के जागरूक युवाओं ने पंचायत में चल रहे कथित भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल वीडियो में युवाओं ने गांव की जमीनी हकीकत दिखाते हुए पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवाओं का कहना है कि कागजों पर विकास कार्य पूरे दिखाए जा रहे हैं, जबकि धरातल पर स्थिति बेहद खराब है। #भिंडन्यूज़ #BhindNews #viralreelsシ #भिंड #breakingnewstoday #BreakingNews #bhind #viralpost OPS Bhadoria Collector Office Bhind