कोरबा: कोरबा के सीतामढ़ी में खनिज विभाग से बचने के लिए रेत से भरा ट्रैक्टर संकरी गली में घुसा, मची अफरा-तफरी
Korba, Korba | Sep 11, 2026 कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी वार्ड क्रमांक 11 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खनिज विभाग की कार्रवाई से बचने के प्रयास में रेत से भरा ट्रैक्टर संकरी रिहायशी गली में जा घुसा।मामला रमेश गली इलाके का है। बताया जा रहा है कि खनिज विभाग की टीम ने रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया।