जहानाबाद: शादी में घरेलू LPG पर रोक, अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अनिवार्य
अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया जहां बताया गया कि जहानाबाद में शादी-विवाह जैसे आयोजनों में घरेलू LPG सिलेंडर के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए SDO को आवेदन, शादी का कार्ड, मेहमानों व सिलेंडरों की संख्या की जानकारी देनी होगी।