जहानाबाद: विशेष अभियान: जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, DSP गोपाल कृष्ण ने साझा की 372 उपलब्धियां
पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में जहानाबाद पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। साइबर डीएसपी गोपाल कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान कुल 372 उपलब्धियां दर्ज की गईं, जिनमें गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन और साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई शामिल है।