पोड़ैयाहाट: पुराना बाजार पोड़ैयाहाट में रौनीयार समाज की जिला स्तरीय बैठक आयोजित,समाज के शिक्षा, संगठन और उत्थान पर हुआ विचार विमर्श
पुराना बाजार पोड़ैयाहाट में रविवार को रौनियार समाज की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें समाज के शिक्षा, संगठन और उत्थान पर विचार विमर्श किया गया।इस अवसर पर समाज के संगठनात्मक विस्तार, शिक्षा के प्रति जागरूकता तथा सामाजिक उत्थान पर विस्तृत चर्चा की गई।शशि कुमार रौनियार जिला अध्यक्ष,शशिकांत गुप्ता जिला सचिव तथा सुरेश प्रसाद भगत को कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।