➡️ वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग-कयाकिंग जूनियर/सब जूनियर स्मिता नेशनल चैम्पियनशिप में सागर की प्रगति शर्मा ने जीते 03 पदक तथा भूमिका राय ने जीते 02 पदक
वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग-कयाकिंग जूनियर/सब जूनियर स्मिता नेशनल चैम्पियनशिप खेल प्रतियोगिता का आयोजन 04 से 05 जुलाई 2026 को विशाखापट्टनम में किया गया, जिसमें सागर जिले के खेल परिसर की पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रगति शर्मा ने 13 राज्यों के खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश को प्लेयर ऑफ द अवार्ड दिलाया।
कु. प्रगति शर्मा ने सी-1, 1000 मी. में स्वर्ण पदक, सी-4, 500 मी. में स्वर्ण पदक तथा सी-4, 200 मी. में रजत पदक प्राप्त किए। वहीं भूमिका राय ने सी-4, 1000 मी. में रजत पदक तथा सी-2, 500 मी. में रजत पदक प्राप्त किया।
कु. भूमिका राय ने प्रगति शर्मा के खेल से प्रेरित होकर वर्ष 2025 के टैलेंट सर्च के प्रथम चरण के बाद सागर वाटर स्पोर्ट्स में श्री आकाश तिवारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर सहभागिता की तथा राज्य अकादमी में प्रवेश प्राप्त किया।
कु. प्रगति शर्मा एवं भूमिका राय पूर्व में खेल परिसर स्थित वॉलीबॉल प्रशिक्षण केन्द्र में श्रीमती सीमा चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करती थीं। इनकी इस उपलब्धि पर सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डावर तथा सभी प्रशिक्षकों श्री प्रेमनेती राय, श्रीमती संगीता सिंह, श्री मंगल सिंह यादव, श्री श्यामलाल पाल, श्री उमेशचन्द्र मौर्य, श्री नफीस खान आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
8 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026