➡️ रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो बाघ सक्रिय, घटनाओं में अलग-अलग बाघ शामिल
वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मोहली परिक्षेत्र में दिनांक 05 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान दो वनकर्मियों के निकट आने पर एक बाघ द्वारा उन पर हमला कर दिया गया था। इस घटना में श्रमिक श्री बाबूलाल रैकवार के पैर में गहरी चोट आई थी।
घटना के बाद बाघ की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास हाथियों से सघन गश्त की गई। आज 07 जुलाई को प्रातः गश्त के दौरान महावत को घटनास्थल के समीप एक बाघ शावक दिखाई दिया। नवंबर 2025 में कैमरा ट्रैपिंग में भी इस बाघ शावक की तस्वीर आई थी, तब उसकी आयु 9 से 12 माह अनुमानित की गई थी। वर्तमान में इसकी आयु लगभग 15 से 18 माह है।
वनकर्मियों के बयान और पंजों के आकार के आधार पर संभावना है कि यह वही शावक है जिसने वनकर्मी को घायल किया था। कुछ दिन पहले पटना मोहली गांव में भी एक बाघ द्वारा ग्रामीण को घायल किए जाने की घटना हुई थी।
कुछ लोगों द्वारा भ्रामक रूप से दोनों घटनाओं में एक ही बाघ होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अखिल भारतीय बाघ गणना 2025 के दौरान लिए गए फोटोग्राफ्स से दोनों बाघ अलग-अलग होने की पुष्टि हुई है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिजर्व क्षेत्र में दो अलग-अलग बाघ सक्रिय हैं और वन्यजीव सुरक्षा तथा स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को लेकर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkMP #sagar
7 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026