Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
महाराष्ट्र

जनसुनवाई में युवक का हंगामा #sagar #smartmpnews #shorts

Sagar Nagar, Sagar | Jul 7, 2026

MORE NEWS

➡️ सागर के नवनिर्मित बोट क्लब का भव्य लोकार्पण, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नहर विकास के लिए ₹5 करोड़ व आधुनिक जिम हेतु ₹50 लाख देने की घोषणा

➡️ विधायक श्री शैलेंद्र जैन की मांग पर मिली स्वीकृति, सागर को पर्यटन हब बनाने का दोहराया संकल्प

मध्य प्रदेश पर्यटन विकास विभाग द्वारा लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक बोट क्लब का लोकार्पण समारोह मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित लाखा बंजारा झील परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों में सुश्री मेघा दुबे, श्री शैलेश केसरवानी एवं श्री अमित बैसाखिया शामिल थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा नवनिर्मित बोट क्लब का फीता काटकर लोकार्पण करने के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों ने भवन का अवलोकन कर विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया।

मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि सागर को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन की मांग पर तालाब से लगी नहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए 5 करोड़ रुपये तथा बोट क्लब में आधुनिक जिम उपकरणों की स्थापना के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि लाखा बंजारा झील बुंदेलखंड की महत्वपूर्ण धरोहर है और इसके समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अगले 15 दिनों में यहां फ्लोटिंग जेट्टी भी स्थापित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्यटन विकास को नई दिशा दे रही है तथा बुंदेलखंड में प्राकृतिक एवं वन पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में नई पर्यटन नीति लागू कर निवेशकों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। उनका प्रयास है कि मध्य प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बने। उन्होंने यह भी बताया कि सागर में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीटी) का एक बड़ा होटल स्थापित करने के लिए अधिकारियों को उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सागर का तालाब शहर की पहचान और धरोहर है। इसके संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन से सागर के पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी।

विधायक श्री जैन ने बताया कि शहर में जल क्रीड़ा गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 42 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें से 5 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है। इनमें से 3 बालिकाओं ने विशाखापट्टनम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर सागर का नाम रोशन किया है इस अवसर उन्होंने प्रशिक्षक आकाश तिवारी को बधाई दी। इस उपलब्धि पर मंत्री श्री लोधी ने खिलाड़ियों के अभिभावकों का सम्मान भी किया। श्री श्याम तिवारी ने कहा कि जहां कभी संजय ड्राइव पर केवल पगडंडी हुआ करती थी, आज वहां आधुनिक पर्यटन सुविधाएं विकसित हुई हैं, जिसका श्रेय विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन के सतत प्रयासों को जाता है।

महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि जल पर्यटन के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा झील की सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन श्री एम.डी. त्रिपाठी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने व्यक्त किया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar l

➡️ सागर के नवनिर्मित बोट क्लब का भव्य लोकार्पण, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने नहर विकास के लिए ₹5 करोड़ व आधुनिक जिम हेतु ₹50 लाख देने की घोषणा ➡️ विधायक श्री शैलेंद्र जैन की मांग पर मिली स्वीकृति, सागर को पर्यटन हब बनाने का दोहराया संकल्प मध्य प्रदेश पर्यटन विकास विभाग द्वारा लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक बोट क्लब का लोकार्पण समारोह मंगलवार को संजय ड्राइव स्थित लाखा बंजारा झील परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सागर विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री श्याम तिवारी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों में सुश्री मेघा दुबे, श्री शैलेश केसरवानी एवं श्री अमित बैसाखिया शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा नवनिर्मित बोट क्लब का फीता काटकर लोकार्पण करने के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों ने भवन का अवलोकन कर विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि सागर को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन की मांग पर तालाब से लगी नहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए 5 करोड़ रुपये तथा बोट क्लब में आधुनिक जिम उपकरणों की स्थापना के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लाखा बंजारा झील बुंदेलखंड की महत्वपूर्ण धरोहर है और इसके समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अगले 15 दिनों में यहां फ्लोटिंग जेट्टी भी स्थापित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्यटन विकास को नई दिशा दे रही है तथा बुंदेलखंड में प्राकृतिक एवं वन पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में नई पर्यटन नीति लागू कर निवेशकों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। उनका प्रयास है कि मध्य प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बने। उन्होंने यह भी बताया कि सागर में मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एमपीटी) का एक बड़ा होटल स्थापित करने के लिए अधिकारियों को उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सागर का तालाब शहर की पहचान और धरोहर है। इसके संरक्षण और विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन से सागर के पर्यटन विकास को नई गति मिलेगी। विधायक श्री जैन ने बताया कि शहर में जल क्रीड़ा गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में लगभग 42 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें से 5 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है। इनमें से 3 बालिकाओं ने विशाखापट्टनम में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर सागर का नाम रोशन किया है इस अवसर उन्होंने प्रशिक्षक आकाश तिवारी को बधाई दी। इस उपलब्धि पर मंत्री श्री लोधी ने खिलाड़ियों के अभिभावकों का सम्मान भी किया। श्री श्याम तिवारी ने कहा कि जहां कभी संजय ड्राइव पर केवल पगडंडी हुआ करती थी, आज वहां आधुनिक पर्यटन सुविधाएं विकसित हुई हैं, जिसका श्रेय विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन के सतत प्रयासों को जाता है। महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि जल पर्यटन के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा झील की सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन श्री एम.डी. त्रिपाठी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार ने व्यक्त किया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar l

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

➡️ रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो बाघ सक्रिय, घटनाओं में अलग-अलग बाघ शामिल
 
वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मोहली परिक्षेत्र में दिनांक 05 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान दो वनकर्मियों के निकट आने पर एक बाघ द्वारा उन पर हमला कर दिया गया था। इस घटना में श्रमिक श्री बाबूलाल रैकवार के पैर में गहरी चोट आई थी।
घटना के बाद बाघ की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास हाथियों से सघन गश्त की गई। आज 07 जुलाई को प्रातः गश्त के दौरान महावत को घटनास्थल के समीप एक बाघ शावक दिखाई दिया। नवंबर 2025 में कैमरा ट्रैपिंग में भी इस बाघ शावक की तस्वीर आई थी, तब उसकी आयु 9 से 12 माह अनुमानित की गई थी। वर्तमान में इसकी आयु लगभग 15 से 18 माह है।
वनकर्मियों के बयान और पंजों के आकार के आधार पर संभावना है कि यह वही शावक है जिसने वनकर्मी को घायल किया था। कुछ दिन पहले पटना मोहली गांव में भी एक बाघ द्वारा ग्रामीण को घायल किए जाने की घटना हुई थी।
कुछ लोगों द्वारा भ्रामक रूप से दोनों घटनाओं में एक ही बाघ होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अखिल भारतीय बाघ गणना 2025 के दौरान लिए गए फोटोग्राफ्स से दोनों बाघ अलग-अलग होने की पुष्टि हुई है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिजर्व क्षेत्र में दो अलग-अलग बाघ सक्रिय हैं और वन्यजीव सुरक्षा तथा स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को लेकर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkMP #sagar

➡️ रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो बाघ सक्रिय, घटनाओं में अलग-अलग बाघ शामिल वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मोहली परिक्षेत्र में दिनांक 05 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान दो वनकर्मियों के निकट आने पर एक बाघ द्वारा उन पर हमला कर दिया गया था। इस घटना में श्रमिक श्री बाबूलाल रैकवार के पैर में गहरी चोट आई थी। घटना के बाद बाघ की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास हाथियों से सघन गश्त की गई। आज 07 जुलाई को प्रातः गश्त के दौरान महावत को घटनास्थल के समीप एक बाघ शावक दिखाई दिया। नवंबर 2025 में कैमरा ट्रैपिंग में भी इस बाघ शावक की तस्वीर आई थी, तब उसकी आयु 9 से 12 माह अनुमानित की गई थी। वर्तमान में इसकी आयु लगभग 15 से 18 माह है। वनकर्मियों के बयान और पंजों के आकार के आधार पर संभावना है कि यह वही शावक है जिसने वनकर्मी को घायल किया था। कुछ दिन पहले पटना मोहली गांव में भी एक बाघ द्वारा ग्रामीण को घायल किए जाने की घटना हुई थी। कुछ लोगों द्वारा भ्रामक रूप से दोनों घटनाओं में एक ही बाघ होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अखिल भारतीय बाघ गणना 2025 के दौरान लिए गए फोटोग्राफ्स से दोनों बाघ अलग-अलग होने की पुष्टि हुई है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिजर्व क्षेत्र में दो अलग-अलग बाघ सक्रिय हैं और वन्यजीव सुरक्षा तथा स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को लेकर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

➡️ वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग-कयाकिंग जूनियर/सब जूनियर स्मिता नेशनल चैम्पियनशिप में सागर की प्रगति शर्मा ने जीते 03 पदक तथा भूमिका राय ने जीते 02 पदक

 वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग-कयाकिंग जूनियर/सब जूनियर स्मिता नेशनल चैम्पियनशिप खेल प्रतियोगिता का आयोजन 04 से 05 जुलाई 2026 को विशाखापट्टनम में किया गया, जिसमें सागर जिले के खेल परिसर की पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रगति शर्मा ने 13 राज्यों के खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश को प्लेयर ऑफ द अवार्ड दिलाया।

कु. प्रगति शर्मा ने सी-1, 1000 मी. में स्वर्ण पदक, सी-4, 500 मी. में स्वर्ण पदक तथा सी-4, 200 मी. में रजत पदक प्राप्त किए। वहीं भूमिका राय ने सी-4, 1000 मी. में रजत पदक तथा सी-2, 500 मी. में रजत पदक प्राप्त किया।
कु. भूमिका राय ने प्रगति शर्मा के खेल से प्रेरित होकर वर्ष 2025 के टैलेंट सर्च के प्रथम चरण के बाद सागर वाटर स्पोर्ट्स में श्री आकाश तिवारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर सहभागिता की तथा राज्य अकादमी में प्रवेश प्राप्त किया।

कु. प्रगति शर्मा एवं भूमिका राय पूर्व में खेल परिसर स्थित वॉलीबॉल प्रशिक्षण केन्द्र में श्रीमती सीमा चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करती थीं। इनकी इस उपलब्धि पर सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डावर तथा सभी प्रशिक्षकों श्री प्रेमनेती राय, श्रीमती संगीता सिंह, श्री मंगल सिंह यादव, श्री श्यामलाल पाल, श्री उमेशचन्द्र मौर्य, श्री नफीस खान आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग-कयाकिंग जूनियर/सब जूनियर स्मिता नेशनल चैम्पियनशिप में सागर की प्रगति शर्मा ने जीते 03 पदक तथा भूमिका राय ने जीते 02 पदक वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग-कयाकिंग जूनियर/सब जूनियर स्मिता नेशनल चैम्पियनशिप खेल प्रतियोगिता का आयोजन 04 से 05 जुलाई 2026 को विशाखापट्टनम में किया गया, जिसमें सागर जिले के खेल परिसर की पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रगति शर्मा ने 13 राज्यों के खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश को प्लेयर ऑफ द अवार्ड दिलाया। कु. प्रगति शर्मा ने सी-1, 1000 मी. में स्वर्ण पदक, सी-4, 500 मी. में स्वर्ण पदक तथा सी-4, 200 मी. में रजत पदक प्राप्त किए। वहीं भूमिका राय ने सी-4, 1000 मी. में रजत पदक तथा सी-2, 500 मी. में रजत पदक प्राप्त किया। कु. भूमिका राय ने प्रगति शर्मा के खेल से प्रेरित होकर वर्ष 2025 के टैलेंट सर्च के प्रथम चरण के बाद सागर वाटर स्पोर्ट्स में श्री आकाश तिवारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर सहभागिता की तथा राज्य अकादमी में प्रवेश प्राप्त किया। कु. प्रगति शर्मा एवं भूमिका राय पूर्व में खेल परिसर स्थित वॉलीबॉल प्रशिक्षण केन्द्र में श्रीमती सीमा चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करती थीं। इनकी इस उपलब्धि पर सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डावर तथा सभी प्रशिक्षकों श्री प्रेमनेती राय, श्रीमती संगीता सिंह, श्री मंगल सिंह यादव, श्री श्यामलाल पाल, श्री उमेशचन्द्र मौर्य, श्री नफीस खान आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

जनसुनवाई में युवक का हंगामा #sagar #smartmpnews #shorts - Sagar Nagar News