मुलताई: भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का मुलताई के विभिन्न स्कूलों में आयोजन, 830 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल
Multai, Betul | Oct 7, 2024 भारत विकास परिषद की मां ताप्ती शाखा मुलताई द्वारा आज नगर के 11 से अधिक विद्यालयों में भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इस प्रतियोगिता में दो वर्ग बनाए गए थे, जिनमें कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग थे। कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6वीं से 8वीं के 507 विद्यार्थियों व वरिष्ठ वर्ग कक्षा 9 से 12 के 323 विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा दी।