मुलताई: रेलवे ट्रेक मेन का शव हतनापुर के कुएं में मिला, लगातार दो दिन में दो शव मिलने से मचा हड़कंप
Multai, Betul | Oct 6, 2024 हतनापुर के एक कुएं में रेलवे कर्मी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार भी एक व्यक्ति का शव एक कुएं में मिला था। लगातार दो दिनों में दो शव कुओं में मिलने से गांव सहित पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उपनिरीक्षक अमित पवार ने बताया रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर पदस्थ ग्राम जामगांव निवासी संदीप पांडे उम्र 30 वर्ष का शव स्वयं के खेत के कुएं में पानी में तैरता दिखा।