मुलताई: ग्राम हतनापुर के कुंए में मिली दो अक्टूबर से लापता डंफर चालक की लाश, गांव में फैली सनसनी
Multai, Betul | Oct 5, 2024 ग्राम हतनापुर में शनिवार एक कुएं में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस द्वारा शव को निकालकर उसका पीएम करवाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हतनापुर में गांव के पास स्थित एक कुए में शव मिलने की सूचना पर शव निकाला गया। जिसकी शिनाख्त राजेन्द्र सिंह राठौर 37 वर्ष निवासी सूकाखेड़ी के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि मृतक डंपर चालक था।