मुलताई: ग्राम गांगई में खेलते समय मवेशियों के लिए बने पानी के टांके में डूबने से ढाई वर्षीय बालक की मौत
Multai, Betul | Oct 6, 2024 पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत दुनावा पुलिस चौकी के ग्राम गांगई में रविवार 6 अक्टूबर को एक ढाई साल के बालक की टांके में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। दुनावा पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संदीप परतेती ने बताया कि ग्राम गांगई निवासी प्रकाश सरोदे का ढाई वर्ष का पुत्र तन्मय घर में खेलते खेलते घर के सामने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए बने टांके के पास पहुंचा।