मुलताई: गुरुसाहब वार्ड मुलताई में घर के बाथरूम में निकला जहरीला कोबरा सांप, सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू
Multai, Betul | Oct 7, 2024 नगर के गुरुसाहब वार्ड में आज सोमवार दोपहर करीब 1 बजे एक घर के बाथरूम में जहरीला कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रमेश गावंडे के घर के बाथरूम में करीब 6 फुट का कोबरा सांप दिखाई देने से वे घबरा गए। तभी तुरंत वे घबराकर वापस घर से बाहर निकल आए और पूरे परिवार को सांप होने की जानकारी दी गई। इसके बाद सर्प मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा बुलवाया गया