मुलताई: विवेकानंद वार्ड मुलताई स्थित श्री शीतला माता मंदिर में नवरात्रि पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
Multai, Betul | Oct 6, 2024 विवेकानंद वार्ड के शीतला माता मंदिर में नवरात्री के अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर में नवरात्रि के चौथे दिन भक्त बड़ी संख्या में मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। वहीं मां शीतला की आरती में भी प्रतिदिन शामिल होने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंच रही है। शीतला माता मंदिर में सुबह 5 बजे से महिलाओं बच्चों का पहुंचना शुरू हो जाता है।