जलालाबाद: कांवड़ यात्रा के चलते गंगा एक्सप्रेस-वे पर 5 किमी लंबी ट्रकों की कतार से परेशान ड्राइवर
शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा के चलते गंगा एक्सप्रेस-वे पर सैकड़ों भारी वाहन कई दिनों से फंसे हुए हैं। मंगलवार को गुलड़िया टोल प्लाजा के पास करीब पांच किलोमीटर लंबी ट्रकों की कतार लगी रही। चालकों के अनुसार शनिवार से वाहन खड़े हैं और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने का इंतजार है। दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और संभल समेत कई जिलों से आए वाहन शाहजहांपुर, बरेली और फ