आरक्षक ने महिला को पीटा, वीडियो प्रसारित
मुरैना
नूराबाद थाना क्षेत्र खड़गपुर गांव की एक महिला काे पुलिसकर्मी ने डंडे से पीटा। इस घटना का वीडियो गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। महिला ने भी एसपी आफिस में आवेदन देकर आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित महिला ऊषा पत्नी हरीसिंह जाटव ने एसपी आफिस में दिए आवेदन में बताया, कि वह गुड़गांव में रहकर मकान निर्माण में मजदूरी का काम करती है। कुछ दिन पहले उसकी बेटी लापता हो गई। गांव के ही मनीष जाटव व अभिषेक जाटव बहलाफुसलाकर उसकी भेटी को घर से ले गए। बेटी को लेकर आरोपित खड़गपुर आ गए। वह भी यहां बेटी को लेने आ गई, नूराबाद थाने में आवेदन दिया, लेकिन पिछले सप्ताह दो-तीन पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और कहा कि थाने चलो। महिला ने थाने चलने का कारण पूछा तो एक पुलिसकर्मी ने प्लास्टिक के डंडे से उसकी मारपीट कर दी। महिला ने मारपीट करते आरक्षक का वीडियो भी शिकायत के साथ एसपी को दिया है।