खड़गपुर महिला मारपीट मामले में आया नया मोड़,
महिला ने पेट्रोल डालकर अपने आप में आग लगाने का किया था प्रयास,
मुरैना। नूराबाद थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव में महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। पहले वायरल हुए वीडियो में एक पुलिसकर्मी महिला को डंडा मारते हुए दिखाई दे रहा था, जिसके बाद महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर संबंधित आरक्षक को निलंबित कर दिया गया था।
अब इस मामले से जुड़ा एक अन्य वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कथित तौर पर महिला अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास करती दिखाई दे रही है, जबकि पुलिसकर्मी उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छुड़ाने की कोशिश करता नजर आता है। इसी दौरान महिला द्वारा पेट्रोल डालने का प्रयास किए जाने पर पुलिसकर्मी उसे डंडा मारता दिखाई देता है।
मामले से जुड़े स्थानीय लोगों का दावा है कि यह विवाद उस युवती से संबंधित है, जो कथित रूप से अपनी मर्ज�