बर्थडे यादगार बनाने के लिए की हर्ष फायरिंग, बंदूक से काटा केक; वीडियो वायरल होने पर मामला दर्ज।
मुरैना। चंबल अंचल में हथियारों के प्रदर्शन का एक और मामला सामने आया है। सुमावली थाना क्षेत्र के सिलारपुर गांव में एक युवक ने अपना जन्मदिन यादगार बनाने के लिए लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की और उसी बंदूक से केक भी काटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुमावली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सिलारपुर निवासी विनीत गुर्जर पुत्र रंगलाल गुर्जर ने 22 जून को अपने खेत पर दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान उसने अपनी 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग की, जिससे आसपास के खेतों में मौजूद लोग सहम गए। इसके बाद उसने उसी बंदूक से बर्थडे केक काटकर हथियार का प्रदर्शन किया।
हर्ष फायरिंग और बंदूक से केक काटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद सुमावली थाना पुलिस ने 24 जून को