जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में मॉडल स्कूल से संबंधित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि मॉडल स्कूल की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए आवश्यक सभी आधारभूत सुविधाओं का विकास समय पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हो सके।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
@iprdbihar
@bihar_education_dept
#begusarai