छः जून मेरे जीवन का सबसे अहम दिन है, क्योंकि इसी दिन मेरे सुपुत्र, मेरे लाडले बेटे प्रियांशु कुमार का जन्म हुआ था।
आज से बारह साल पहले, जब हम प्रवासी मजदूर के रूप में संघर्ष भरी जिंदगी जी रहे थे, तब हमारे परिवार में इस बच्चे ने कदम रखा था।
आज भगवान का आशीर्वाद और आप सभी का प्यार है कि हम अपने घर पर, अपने व्यवसाय के साथ मेहनत और सम्मान की जिंदगी जी रहे हैं।
बेटा, शायद हम तुम्हारा जन्म उस तरह से नहीं देख पाए जैसे एक पिता देखना चाहता है, लेकिन तुम्हारा हर जन्मदिन हमारे दिल में हमेशा एक खास जगह बनाकर रहेगा।
ईश्वर तुम्हें लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य, सफलता और संस्कार दे।
तुम हमेशा मुस्कुराते रहो और अपने परिवार का नाम रोशन करो।
🎂 Happy Birthday To You Priyanshu Beta 🎉
ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।
जय बिहार ❤️
Begusarai, Begusarai | Jun 5, 2026