खरगोन में नवीन शैक्षणिक सत्र 16 जून, 2025 से प्रारंभ हो चुका है। शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत लक्षित शालाओं में गुणवत्तापूर्ण, शुद्ध एवं स्वच्छ भोजन वितरण, नियमित ऑनलाइन निरीक्षण तथा प्रतिदिन वितरित मध्यान्ह भोजन के एसएमएस आदि विषयों को लेकर जिला पंचायत सभागृह कक्षा में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।