खरगोन में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कृषि उपज मंडी में शनिवार को सामूहिक योग कार्यक्रम हुआ। इसमें राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी, खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार शामिल हुए। इस कार्यक्रम में शहर की स्कूलों के लगभग 2हजार से ज्यादा विद्यार्थी भी शामिल हुए। यहां बारिश की आशंका को देखते हुए मंडी के शेड में व्यवस्था की गई।