खरगोन पुलिस ने पड़ोसी राज्य राजस्थान से अवैध हथियार खरीदने आया एक बदमाश को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से 4 पिस्टलें बरामद कर गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने शनिवार बताया कि गोगावां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दसनावल के पास रोड पर निगरानी रखी थी। यहां ग्राम बिलाली तरफ.पैदल जा रहे युवक को रोका गया।