खरगोन में विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को वन विभाग की टीम द्वारा योग एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खरगोन परिक्षेत्र की टीम ने एक साथ शहर के सुन्दर आकर्षक नगर वन में योग अभ्यास किया साथ ही मध्यप्रदेश शासन की योजना एक पौधा मां के नाम पर सभी वन साथियों ने पौधा लगाया।