डुमरा: पदभार संभालते ही पुनौरा धाम पहुंचे डीएम तनय सुल्तानिया, माता जानकी के दरबार में की पूजा-अर्चना
सीतामढ़ी: जिले के नए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद शुक्रवार को पुनौरा धाम पहुंचकर माता जानकी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। डीएम के पुनौरा धाम पहुंचने पर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल देखने को मिला।