रुद्रपुर में जुलूस-ए-मोहम्मद के दौरान त्रिशूल चौक के पास दिए गए कथित विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में ईदगाह और मदरसों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए जाने का दावा किया जा रहा है।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो और उसमें कही गई बातों की जांच की जा रही है। मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
#Rudrapur #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #JuloosEMohammad #ViralVideo #PoliceInvestigation #PoliceAction #BreakingNews #RudrapurNews #UttarakhandPolice #LocalNews #HaldwaniExpressNews