रुद्रपुर जुलूस-ए-मोहम्मद के दौरान त्रिशूल चौक के पास दिए गए कथित विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में ईदगाह और मदरसों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित बयानबाजी को निंदनीय और भड़काऊ बताया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की शांति, सौहार्द और सामाजिक समरसता को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#Rudrapur #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #RudrapurNews #ViralVideo #PoliceInvestigation #VikasSharma #JuloosEMohammad #LawAndOrder #SocialHarmony #UttarakhandPolice #BreakingNews #HaldwaniExpressNews