चकरनगर: फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, तीन लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप
बिठौली थाना क्षेत्र के बंसरी गांव में रविवार सुबह 24 वर्षीय रोहित परिहार का शव गांव के बाहर कुएं के पास बबूल के पेड़ पर गमछे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दोपहर 3 बजे प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में पहले कोई शिकायत नहीं आई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी