Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
mvbiharnews
1
बक्सर में हजारों छात्रों के बीच इस छात्र ने खोला कई राज जाने आप भी #mvbiharnews #buxarnews #buxar #letestnews #viralpost #protest #StudentProtest
Buxar, Buxar
| Jul 25, 2026
#mvbiharnews
#buxarnews
#buxar
#letestnews
#viralpost
#protest
#studentprotest
MORE NEWS
जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की उपस्थिति में चौगाई प्रखंड अंतर्गत नचाप पंचायत में सेवा सेतु सह पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #bihar #buxar #buxar #cmobihar #sahyogshivir #सेवासेतु #awareness
Buxar, Bihar | Oct 6, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 06 अक्टूबर 2026 आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न पंचायत में आयोजित "सेवा सेतु सह सहयोग शिविर" का अनुश्रवण किया गया। सेवा सेतु सह सहयोग शिविर का उद्देश्य पंचायत क्षेत्र के आम नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना रहा। सेवा सेतु सह सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों एवं संबंधित कार्यालयों के पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा उपस्थित होकर आमजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। शिविर में ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों को पदाधिकारियों के समक्ष रखा गया। वरीय पदाधिकारियों के द्वारा बताया गया कि ऐसे सहयोग शिविरों के माध्यम से प्रशासन एवं आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है। शिविर में ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा, कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित विभिन्न जनोपयोगी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी आमजनों को उपलब्ध कराई गई। उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी जानकारी दी गई। सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं लाभुकों ने भाग लिया तथा अपनी समस्याएं एवं सुझाव पदाधिकारियों के समक्ष रखे। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को अपने पंचायत क्षेत्र में ही विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं आवश्यक सहयोग प्राप्त हुआ। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 6, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 06 अक्टूबर 2026 रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित, सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की आधारभूत संरचना एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सदर अस्पताल भवन के रंग-रोगन, अस्पताल परिसर में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, मरीजों एवं उनके परिजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक तल पर टीवी डिस्प्ले की व्यवस्था, अतिरिक्त स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर की उपलब्धता, अस्पताल परिसर में डिजिटल साइनेज की स्थापना सहित अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त कचरा संग्रहण स्थल के निर्माण एवं दैनिक कचरा उठाव, सीसीटीवी कैमरों की मरम्मति, दवाओं के सुरक्षित रख-रखाव हेतु अतिरिक्त स्थल का चयन, दवा वितरण केंद्र की मरम्मति, SNCU में भर्ती मरीजों के अभिभावकों की सुविधा के लिए शेड निर्माण, अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहरी क्षेत्र को अतिक्रमणमुक्त कर पार्किंग स्थल के विकास आदि कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में अस्पताल की विद्युत व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक कार्य, ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मति तथा रक्त केंद्र से संबंधित समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में चिकित्सकों एवं अस्पताल कर्मियों को निर्धारित रोस्टर के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा विभागीय दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration Buxar Police Samrat Choudhary CMO Bihar जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 6, 2026
डुमराव में 21 शहीदों के नाम पर बनेंगे स्मृति द्वारा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की घोषणा
Buxar, Buxar | Oct 6, 2026
मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को केन्द्रीय मंत्री ने दिया पुरस्कार विस्तृत खबर का लिंक नीचे कमेंट बॉक्स में है
Buxar, Buxar | Oct 6, 2026
मुफस्सिल थाने की कप्तान ने परखी जमीनी हकीकत विस्तृत खबर का लिंक नीचे कमेंट बॉक्स में है
Buxar, Buxar | Oct 6, 2026
नगर परिषद में कमीशन खोरी चरम पर पूर्व वार्ड पार्षद और वर्तमान वार्ड पार्षद के बीच तीखी बहस.. #buxartopnews #buxar #breakingnews #biharpolitics #local
Buxar, Buxar | Oct 6, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 06 अक्टूबर 2026 जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में नचाप पंचायत में आयोजित हुआ सेवा सेतु सह सहयोग शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया गया विशेष जोर आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की उपस्थिति में चौगाई प्रखंड अंतर्गत नचाप पंचायत में सेवा सेतु सह पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा सेतु सह पंचायत सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य पंचायत क्षेत्र के आमजनों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सीधे दिलाना रहा। सेवा सेतु सह सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया। ग्रामीणों द्वारा विभिन्न प्रकार की जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें भी प्रस्तुत की गईं। जिला पदाधिकारी ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का नियमसंगत, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा प्रशासन का प्रयास है कि सेवा सेतु शिविरों सह पंचायत स्तरीय सहयोग शिविरों के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लाभुकों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करने तथा संबंधित विभाग अथवा शिविर के माध्यम से आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विशेष रूप से अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों के बीच व्यापक जागरूकता उत्पन्न की जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में सरकारी सुविधा से वंचित न रहे। जिला पदाधिकारी द्वारा शिविर में आए हुए लाभुकों को राशन कार्ड एवं आवास की चाबी भी प्रदान की गई। सेवा सेतु शिविर के दौरान संबंधित विभागों द्वारा आमजनों की समस्याओं एवं आवेदनों को प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई तथा लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया से अवगत कराया। जिला प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी एवं सेवाएं प्राप्त करने तथा अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का सुअवसर मिला। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर इस प्रकार के *सेवा सेतु सह सहयोग शिविरों* का आयोजन प्रशासन एवं आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा एक पारदर्शी सेतु का निर्माण करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे शिविरों के माध्यम से प्रशासन को जमीनी स्तर पर लोगों की वास्तविक समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी मिलती है, वहीं आमजनों को भी अपनी समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुगमता होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र भ्रमण एवं जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं को समझें तथा सरकार की योजनाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के लिए पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। जिला जनसंपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 6, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 06 अक्टूबर 2026 आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार प्रखण्ड परिसर, बक्सर स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा माह अक्टूबर 2026 का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयरहाउस का सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा हुआ CCTV तथा अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता की जाँच की गई। वेयरहाउस में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन आदि हेतु मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर को निदेश दिये। इस अवसर पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, अनुमण्डल अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बक्सर एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar #samrat4bjp #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #CMOBihar #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Oct 6, 2026