समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 नवम्बर 2026
पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 2,63,772 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद
दिनांक 22 से 26 नवम्बर 2026 तक संचालित होने वाले पल्स पोलियो अभियान (SNID चक्र नवम्बर 2026) का शुभारंभ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, बक्सर में नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर उप विकास आयुक्त, बक्सर श्रीमती निहारिका छवि एवं सिविल सर्जन, बक्सर डॉ. शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती द्वारा किया गया।
जन्म से पाँच वर्ष तक के 2,63,772 बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक
जिले में अभियान के सफल संचालन हेतु कुल 760 टीमें गठित की गई हैं। इनमें 623 गृह भ्रमण टीमें, 112 ट्रांजिट टीमें तथा 13 मोबाइल टीमें शामिल हैं। ट्रांजिट टीमें रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड तथा मोबाइल टीमें ईंट-भट्ठों एवं घुमंतू आबादी वाले क्षेत्रों में जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
अभियान की निगरानी एवं पर्यवेक्षण हेतु 277 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इसमें आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका एवं स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जा रहा है।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की अपील है कि कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद खुराक से वंचित न रहे। सभी अभिभावक अपने पाँच वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर Bihar Health Department #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar
Buxar, Bihar | Nov 22, 2026