दतिया नगर: सेवड़ा चुंगी पर राधा सागर तालाब से पानी निकासी न होने पर चक्का जाम, सड़क पर उतरे लोग
शहर के सेवड़ा चुंगी क्षेत्र में राधा सागर तालाब का पानी निकासी न होने से आक्रोशित रहवासियों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे से चक्का जाम कर दिया। जाममें सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पानी की लाइन चौक होने के कारण तालाब का पानी खेतों में भर गया है, जिससे खेती नहीं हो पा रही है।