रंगरा चौक: महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए किया वट सावित्री व्रत
वट सावित्री पूजा के अवसर पर शनिवार को क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ पूरे विधि-विधान से वट सावित्री व्रत एवं पूजा-अर्चना की। सुबह से ही महिलाएं नए वस्त्र और श्रृंगार कर पूजा की थाल लेकर बरगद के पेड़ के पास पहुंचीं। महिलाओं ने बरगद के वृक्ष के चारों ओर..