हज़ारीबाग: बिरंची नारायण का कांग्रेस पर तीखा बयान, गरमाई सियासत
बिरंची नारायण का कांग्रेस पर तीखा बयान, गरमाई सियासत हजारीबाग में भाजपा की पदयात्रा के दौरान कार्यक्रम प्रभारी बिरंची नारायण ने कांग्रेस को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय को देशद्रोही और टुकड़े-टुकड़े गैंग से जुड़े लोगों का ठिकाना बताया। वहीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद मनीष जायसवाल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा की इस पदयात्रा में कई विधायक और पार्टी नेता शामिल हुए।