बखरी: विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को बखरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
बखरी पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर फैसल अहमद अंसारी ने बताया की थाना क्षेत्र के मोरकाही टोला से होरिल साह को 71 पैकेट विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर हिरासत में कोर्ट भेज दिया गया है।