बखरी: बखरी में जिला स्तरीय 20 सूत्री समिति की बैठक, राजस्व मंत्री सहित कई पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
बखरी के सम्राट अशोक सभागार में जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री संजय सरावगी ने किया। बैठक में 18 प्रखंड के सभी लाभुकों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया। इस बीच विधायक,डीएम एसपी,डीडीसी,मेयर,जिला परिषद अध्यक्ष आदि शामिल हुए।