बखरी: बखरी क्षेत्र में युवक का वीडियो वायरल, हाथ में कट्टा लहराते हुए भोजपुरी गाने पर दिखा रहा है एक्शन
बखरी थाना क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवक हाथ में देसी कट्टा लिए भोजपुरी गाने पर एक्शन दे रहा है। लोगों ने बताया कि यह राटन गांव का है। जिसमें पीले रंग का कुर्ता पहने युवक हाथ में देसी कट्टा लिए गाने पर एक्शन दे रहा है। इस वायरल वीडियो का चैनल पुष्टि नहीं करता। हालांकि इस सिलसिले में पुलिस जांच में जुट गई है।