बखरी: बखरी थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान, वसूला गया जुर्माना
बखरी थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर रविवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण करने को लेकर बाइक के डिक्की वगैरह की सघन तलाशी ली गई। इस अवसर पर ट्रिपल लोडेड बाइक सवार से ₹1000 जुर्माने की राशि भी वसूल की गई। यातायात के नियम के तहत बाइक चलाने आदि की हिदायत दी गई।