गावां: गावां सीएचसी में आभा कार्ड बनना शुरू, नागरिकों को मिलेगा लाभ
Gawan, Giridih | May 9, 2026 आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत गावां के तमाम नागरिकों का 14 अंकों का आभा कार्ड (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) बनना युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की सुबह दस बजे से ओपीडी में इलाज कराने आ रहे मरीजों का रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ ।