शाजापुर: शुजालपुर में बेटी की शादी से इनकार करने पर एक व्यक्ति के साथ पांच लोगों ने की मारपीट शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर जिले के शुजालपुर में बेटी की शादी से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ पांच लोगों द्वारा मारपीट की गई। गुरुवार को घायल ओम गिरी पिता प्रभु गिरी निवासी शुजालपुर मंडी ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री का रिश्ता शुजालपुर में ही कर दिया गया था, लड़के वाले इस वर्ष शादी करने के लिए कह रहे थे। लड़की की उम्र कम होने की वजह से पिता ने शादी के लिए इनकार कर दिया।