शाजापुर: सारंगपुर में महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ने पर शाजापुर रेफर किया गया
शाजापुर गुरुवार को सारंगपुर में एक महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, परिजन महिला को सारंगपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर शाजापुर रेफर किया गया। जहां पर महिला का उपचार जारी है। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि धापू बाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिससे सारंगपुर अस्पताल से शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।