शाजापुर: ग्राम पतोली के ग्रामीणों ने मांगलिक भवन की मांग करते हुए शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
गुरुवार को ग्राम पतोली के ग्रामीण बड़ी संख्या में शाजापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।मांगलिक भवन की मांग करते हुए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में मांगलिक भवन नहीं है जिसके कारण मांगलिक कार्यक्रम करने में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है उन्होंने बताया कि कोई भी आयोजन होता है तो रोड़ पर आयोजन करना पड़ता है।