शाजापुर: ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग करते हुए कांग्रेस ने शाजापुर में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल का सर्वे कर मुआवजा देने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और किसानो की फसल का समर्थन मूल्य लागू करने और ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की।