शाजापुर: जिला भाजपा कार्यालय पर देवास लोकसभा 2024 के लिए शाजापुर विधानसभा चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ
शाजापुर विधानसभा में देवास लोकसभा चुनाव के संचालन के लिए शाजापुर विधानसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ देवास लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी जगदीश अग्रवाल ,भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक नायक, लोकसभा के संयोजक बहादुर सिंह मुकाती, और शाजापुर विधायक अरुण भीमावद के अतिथि में संपन्न हुआ। देवास लोकसभा चुनाव को लेकर शाजापुर विधानसभा की सभी गतिविधियां यहीं से संचालित होगी